भभुआ: खारिगावां गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 12, 2024 खारिगावां गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना शनिवार की लगभग 10 बजे की बताई गई है। मृतक महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के खारिगावा गांव के शनिचरी देवी बताई गई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पति ने कहा कि महिला अपने घर पर खाना खा कर चापाकल में लगे समरर्सिबल पंम्प पर पानी पी रही थी। उसी दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।