निघासन: मसुरहा गांव में महिला को बचाना पड़ा भारी, दबंगों ने भाइयों को पीटा और जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज
सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसुरहा गांव में आज सोमवार को महिला की पिटाई कर रहे दबंगों को रोकना दो भाइयों को भारी पड़ गया। पीड़ित संजय कुमार पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी सोनू पुत्र अमरीक सिंह, साबी पुत्र सोबरन सिंह और नक्षत्र सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह पड़ोस की किरन देवी पत्नी स्वर्गीय रमाकांत को मार रहे थे।