दुधि: जोरुखाड़ गांव में बाइक के सामने आया सियार, दंपति और 11 साल के बच्चे सहित तीन लोग घायल
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में रविवार रात्रि करीब 8 बजे एक सियार के अचानक बाइक के सामने आने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 37 वर्षीय अशर्फीलाल, उनकी पत्नी 35 वर्षीय निर्मला देवी और उनका पुत्र 11 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि परिवार घिवही गांव से अपने खेत से वापस अपने घर जा रहे थे।