चाईबासा: उत्पाद विभाग द्वारा लतार सिका गांव में महुआ शराब बनाने के 22 अड्डो को किया ध्वस्त , 12 हजार किलो ग्राम जावा महुआ बरामद
उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लतार सिका गांव में छापामारी कर महुआ शराब बनाने के 22 अड्डो को ध्वस्त किया गया है । यहां छापेमारी से महुआ शराब बनाने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है । जंगल से घिरा लतार सिका गांव महुवा शराब बनाने वालों का सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है । लतार सिका गांव से चाईबासा के मेरी टोला , पुलहातु , मोचीसाई आदि के अवैध शराब विक्रेताओं को शराब पहुंचाया जाता है ।