आंवला: आंवला के रामनगर और मऊचंदपुर के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर।
आंवला क्षेत्र में रामनगर और मऊचंदपुर के बीच बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मियों ने घायल सुखपाल निवासी ग्राम चंदूपुरा शिवनगर को प्राइवेट एंबुलेंस से सीएचसी आंवला पहुंचाया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।