महाराजगंज: सरौरा के पास कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से बाइक टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
28 जून रविवार शाम 6:00 बजे आगे चल रही कार मे पीछे से बाइक सवार टकरा गया। बाइक सवार युवक पिछले हिस्से के शीशे से टकरा गया। और घायल हो गया ।युवक को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया ,जहां युवक की हालत गंभीर बताई गई है। युवक हाईवे मार्ग होते हुए कहीं जा रहा था आगे चल रही कार के चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दी गई, जिससे दुर्घटना घटित हो गई ।