झालरापाटन: झालावाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, ताऊ के लड़के पर आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
झालावाड़ में एक नाबालिग को उसी के ताऊ का लड़का डरा धमकाकर हवस का शिकार बनाता रहा, मामले का खुलासा तब हुआ, जब पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,जांच में 15 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा। महिला थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।