झालरापाटन: झालरापाटन हाईवे पर चिप्स से भारत ऑटो की दुर्घटना, एक युवक की मौत और एक गंभीर घायल
झालरापाटन हाईवे पर शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि चिप्स से भरा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त मिला। ऑटो में ड्राइवर और खलासी दोनों घायल थे। हाईवे एंबुलेंस ने दोनों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया।