लक्ष्मीपुर: द्वारिका विवाह भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
द्वारका विवाह भवन में बुधवार को 12 बजे एनडीए के द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों का जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।