महोली: इमलिया सुल्तानपुर इलाके में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो बच्चों सहित पांच लोग घायल
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो बच्चों सहित पांच लोग जख्मी हुए थे सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।