घुवारा: घुवारा के भगवां स्कूल में प्रवेश उत्सव धूमधाम से संपन्न
घुवारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवां में 1 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती पूजन से शुरू हुए कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों का तिलक, माला और मिठाई से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं