देवघर: केकेएन स्टेडियम में स्वर्गीय वर्धन खवाड़े टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े के पिता स्वर्गीय वर्धन खवाड़े की स्मृति में आयोजित स्वर्गीय वर्धन खवाड़े टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मंगलवार दोपहर 3:00 बजे के के एन स्टेडियम देवघर में हुआ यह टूर्नामेंट 12 मई से 22 में तक आयोजित किया जाएगा उद्घाटन समारोह के अवसर पर देवघर एसडीएम रवि कुमार जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।