रघुराजनगर नगरी: मैहर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलटी, 12 घायल, 3 की हालत गंभीर; रीवा अस्पताल भेजे गए
मैहर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मां शारदा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन देहात थाना क्षेत्र के दुबेही मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।