बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में जिला व्यवसाय सुधार कार्य योजना को लेकर हुई बैठक, कई बिंदुओ पर हुई चर्चा
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला व्यवसाय सुधार कार्य योजना को लेकर बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गई. बैठक में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया. इस दौरान बताया गया कि सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध उपलब्ध कराना है.