देहरादून: बीजेपी मुख्यालय में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शीतकालीन चारधाम यात्रा की जानकारी दी
मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की ओर से की गई तैयारियों का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. उन्होने बताया कि शीतकालीन चारधाम यात्रा में अबतक 15 हजार श्रद्धालुओं ने चारोधामों के दर्शन किये हैँ।