देहरादून: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री गणेश जोशी
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया.