डुमरी पुल से कोसी नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव सोमवार की शाम घटना के तीसरे दिन बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलने के बाद चौथम पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनी नगर निवासी ओम चौधरी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप म