सीतापुर: खैराबाद हाईवे पर सड़क पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार पलटी, पांच लोग हुए घायल
जनपद के खैराबाद हाईवे पर सड़क पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में कार में सवार महोली क्षेत्र निवासी पांच लोग जख्मी हुए थे।वसभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से एक घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।