धनौरा: गजरौला कुमराला पुलिस चौकी के पीछे केमिकल से लदा कैंटर पलटा, हेल्पर की जलकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार मुंबई से केमिकल लादकर चंदौसी के लिए निकले इस कैंटर का चालक बछरायूं कस्बे का रहने वाला जफर अली है। उसके साथ क्लीनर भी था। यह लोग कैंटर लेकर शुक्रवार की रात एक बजे बछरांयु के लिये जा रहे थे। कुमराला पुलिस चौकी के पीछे यू टर्न लेते समय अहिल्याबाई द्वार के पास में सभासद राजपाल सिंह की दुकानों के सामने कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।