धनौरा: गजरौला O.P.S इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, सांसद ने किया जागरूक
ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल गजरौला में वन महोत्सव का भव्य एवं प्रेरणास्पद आयोजन अत्यंत उत्साह, उल्लास और पर्यावरणीय चेतना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ कि *मुख्य अतिथि सांसद श्री चौधरी कंवर सिंह तंवर जी एवं जिला अध्यक्ष श्री उदय गिरी गोस्वामी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।