लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार अपराह्न 3 बजे वीर बाल दिवस का कार्यक्रम गुरुकुल शांति आश्रम परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वीर बालकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदेमातरम् गीत के साथ की गई।