बारा: भीषण गर्मी और लू से बेहाल बारा क्षेत्र, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
Bara, Allahabad | Apr 22, 2026 बारा तहसील क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आज बुधवार दोपहर के समय बाजार और सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। शंकरगढ़, नारीबारी, कौंधियारा, घूरपुर और लालपुर समेत कई इलाकों में गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है।