चंदौसी: चन्दौसी कचहरी परिसर में पौधरोपण अभियान शुरू, रंजना शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर लगाए गए तुलसी, पीपल, जामुन और वेल के पौधे
चंदौसी कचहरी परिसर में एडवोकेट यूनिटी के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ रविवार शाम 5:00 के करीब किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यस्थ अधिवक्ता सतेंद्र पाल सिंह और एडवोकेट यूनिटी अध्यक्ष अनिल बाबू लोहिया ने किया। संयोजिका एड रंजना शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर तुलसी, पीपल, जामुन, बेल और गुलाब सहित विभिन्न पौधे लगाए गए।