ऊंचाहार: मिर्जापुर एहारी टेल के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, दंपती हुए घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर एहारी टेल के पास शुक्रवार की दोपहर, अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर फिसल गई, घटना में बाइक सवार रामराज व उनकी पत्नी कुसुमा देवी निवासी मिर्जापुर एहारी सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये, जानकारी मिलने पर परिजनों की मदद से घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि दंपती केवाईसी कराकर घर लौट रहे थे।