राजगढ़: राजगढ़ न्यायालय के एडीआर सेंटर में अनुगूंज विधिक साक्षरता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
राजगढ़ न्यायालय के एडीआर सेंटर में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के कल्याण के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम अनुगूंज का आयोजन शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब किया गया। इस दौरान इस कार्यक्रम में न्यायाधीश अधिवक्ता पैरालिगल वालंटियर सहित अन्य उपस्थित रहे।