मुलाना: जिला युवा विकास संगठन ने बड़ोला गांव में 118 वें रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
Mulana, Ambala | Mar 25, 2024 जिला युवा विकास संगठन ने जिला अम्बाला के गांव बड़ोला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह रक्तदान शिविर देश के शहीद वीर जवानों को समर्पित रहा। जिला युवा विकास संगठन का यह 118 वां रक्तदान शिविर था। इस रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।