मुलाना: शहीदी दिवस के अवसर पर मुलाना से विधायक वरुण ने भगत सिंह चौक मुलाना पर श्रद्धांजलि की भेंट
Mulana, Ambala | Mar 23, 2024 शहीदी दिवस के अवसर पर मुलाना हलका से विधायक वरूण चौधरी ने शहीद भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर वहां काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वरुण ने कहा कि आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे है वह इन वीर शहीदों की बदौलत ही है। उन्होंने कहा कि देश सदा इन वीरों का ऋणी रहेगा।