हाथरस: आगरा रोड काली नदी के पास फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, घायल पति-पत्नी जिला अस्पताल रेफर, बच्ची को नहीं आई खरोच
सादाबाद के आगरा रोड कली नदी के पास बुधवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी इस दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए जिनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है हैरतंगेज बात जब हुई जब सड़क पर दुर्घटना में 6 माह की बच्ची गिर गई जिसके ख़रोंच भी नहीं आई और लोग देख कर बोले जाको राखे साइयां मार सके ना कोई!