तारापुर: तारापुर में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की
तारापुर प्रखंड में रविवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. कटनी से पहले ही गेहूं की तैयार फसल खेतों में गिर गई जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है. रविवार की देर रात्रि अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र के कई गांव में गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई. किसान नुकसान की भरपाई को लेकर चिंतित हैं और प्रशासनिक सहायता की उम्मीद लगाएं ब