बाड़मेर: बाड़मेर की नस पर जाम, आधा जिला बेहाल, सेना और एंबुलेंस भी फंसीं, चार साल से अधूरा पुल बना सवाल
क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार रात 10 बजे बताया कि बाड़मेर शहर का महावीर सर्किल आज पूरे जिले की पीड़ा की पहचान बन चुका है। यहां चार से पांच साल से बन रहा रेलवे ओवरब्रिज अब तक पूरा नहीं हो सका। आधा बाड़मेर जिला, सैकड़ों गांव और बॉर्डर की ओर जाने वाला एकमात्र रास्ता इसी संकरे अंडरब्रिज से गुजरता है। हालात इतने बदतर हैं कि सेना के वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवाए