रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन, रामनगर मे खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड रेत-स्टोनडस्ट के 12 वाहन को खनीज विभाग ने किया जब्त
कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 10.06.2026शाम संभागीय उड़नदस्ता रीवा और खनिज विभाग मैहर की संयुक्त टीम ने मुकुंदपुर तिराहा मेन रोड पर चेकिंग के दौरान ओवरलोड रेत और स्टोनडस्ट से भरे 12 वाहन जब्त किए। जांच के दौरान खनिज रेत और स्टोनडस्ट का परिवहन कर रहे वाहनों को रोका गया।