हिलसा: रेलवे स्टेशन का पश्चिम बीपीएस पब्लिक स्कूल के पास आंधी-तूफान से 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, 5 घंटे बिजली आपूर्ति ठंप
Hilsa, Nalanda | Jun 26, 2026 शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी-तूफान के कारण हिलसा प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। हिलसा रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित बीपीएस (BPS) स्कूल के पास 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूट जाने से करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।