पंचकूला: समलेहडी गांव में किसान के खेत में लगी आग, 2 एकड़ में खड़ी सफेदे की खेती हुई राख
पंचकूला जिला के रायपुर रानी खंड के गांव समलेहडी में 2 एकड़ में खड़ी किसान की सफेदे की फसल में आग लगने का मामला आज सामने आया है। आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौका पर पहुंची और आग को काबू करने में लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आपको काबू किया गया।