पंचकूला: कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में सखी मतदान केंद्र, दिव्यांग मतदान केंद्र और माॅडल मतदान केंद्र स्थापित -उपायुक्त
उपायुक्त एवम ज़िला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने कहा कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में सखी मतदान केंद्र, दिव्यांग मतदान केंद्र और माॅडल मतदान केंद्र स्थापित किये है। उन्होंने बताया कि जिला में 424 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं इनमें से 218 मतदान केन्द्र 01-कालका में और 206 मतदान केन्द्र 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं।