चान्दन: कलोथर पुल पर दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल, एक गंभीर रूप से कटोरिया अस्पताल से रेफर
Chanan, Banka | Oct 17, 2025 राधानगर- कलोथर रोड स्थित कलोथर पुल पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो बाइक के बीच आमने- सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार तीन युवक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।