डलमऊ: बेमौसम बारिश का कहर: डलमऊ में फसलें तबाह, किसान चिंतित
बुधवार को समय लगभग 4 बजे डलमऊ क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलें भीग गईं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई किसानों ने बताया कि कटाई के लिए तैयार फसल को भारी नुकसान होने का खतरा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।