महनार: चमरहरा पावर हाउस के समीप बाइक से शराब लेकर जा रहे शराब कारोबार पुलिस को देख बोरा में बंद देशी शराब फेंककर हुआ फरार
--महनार थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चमरहरा पावर हाउस के निकट से एक बोरा देशी शराब बरामद किया। शराब तस्कर पुलिस को देखते ही देसी शराब की बोरी को सड़क पर फेक कर फरार हो गया। बताया गया कि बाइक से एक सहयोगी के साथ एसआइ बिनोद कुमार जन्दाहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चमरहरा पवार हाउस के निकट बाइक पर सवार दो युवक जन्दाहा की ओर जा रहा था।