जबलपुर: सुरक्षा बनी काल: लाइसेंसी बंदूक की मिसफायरिंग में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी की मौत,जांच में जुटी रांझी पुलिस
सुरक्षा के इरादे से उठाई गई बंदूक ही कब जान की दुश्मन बन जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया सामने आया है, जहाँ पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, करीब 10 दिन पहले संगीता के घर पर कुछ बदमाशों ने बमबाजी की थी, जिसके बाद से परिवार सुरक्षा को लेकर काफी