रामानुजगंज: कन्हर एनीकट को मिलेगा नया जीवन, करोड़ की स्वीकृति
रामानुजगंज मंगलवार नगर के कन्हर एनीकट के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ 41 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने से नगरवासियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित कार्य अब धरातल पर उतरने जा रहा है। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह एनीकट पिछले पांच वर्षों से जर्जर स्थिति में था,