मधेपुरा: बालम गढ़िया गांव में काली पूजा मेला: राजद प्रत्याशी प्रो. चंद्रशेखर से पूछा गया सवाल
मधेपुरा से राजद प्रत्याशी निवर्तमान विधायक प्रो. चंद्रशेखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रो. चंद्रशेखर मंच पर माइक पकड़े हुए हैं और नीचे से कुछ लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं। मंच पर कई और लोग भी मौजूद हैं। नीचे से लोग कह रहे हैं की जीत के बाद 15 साल में आपने क्या किया ? यह वीडियो सदर प्रखंड के बलम गढ़िया काली पूजा मेला का बताया जा रहा है।