मधेपुरा: टेंगराहा रानीपट्टी नदी में डूबे युवक का शव मिला, ससुराल में हुई थी घटना
मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के टेंगरहा रानीपट्टी नदी में मंगलवार की दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान सहरसा जिले के झिटकिया निवासी गुलशन मुखिया (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि गुलशन अपने ससुराल परिहारी वार्ड-12 आया हुआ था और मंगलवार को अपने ससुर एवं साले के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था।