मधेपुरा: छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में घाटों की सफाई तेज, कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
नगर परिषद क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर घाटों की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों की सफाई, समतलीकरण और प्रकाश व्यवस्था के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।