बरेली: सपा पार्षद के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अतिरिक्त गृह कर को लेकर महापौर से जताया विरोध, की शिकायत
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर निगम में अतिरिक्त ग्रह कर को लेकर जताया गया विरोध महापौर से की शिकायत। सपा पार्षद राजेश अग्रवाल के साथ काफी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने आज ग्रह कर की शिकायत को लेकर आज भाजपा के महापौर उमेश गौतम से शिकायत करते हुए समाधान करने की मांग की है।