पीथमपुर: पीथमपुर में हादसे में 2 की मौत, 4 घायल, SP मयंक अवस्थी ने कहा- जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्यवाही
Pithampur, Dhar | Oct 30, 2025 पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर पिलर चढ़ा रही क्रेन पलट गई और सर्विस रोड से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों पर गिर गई। दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। हादसे में 2 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वही मामले में धार SP मयंक अवस्थी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।