जलेसर: बोर्राकला में पैसों के लेन-देन में चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर किया घायल।
Jalesar, Etah | May 28, 2024 अवागढ़ थाना क्षेत्र के बोर्राकला गांव में सोमवार रात्रि में पैसों के लेन-देन को लेकर चाचा और भतीजे में विवाद हो गया, जिसमें चाचा ने भतीजे सलमान को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल सलमान के परिजनों द्वारा घायल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज एटा में भरती करा दिया है । वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।