हाथरस: खेत पर पानी लगाने जा रहे बाइक सवार की तेज रफ्तार कार से टक्कर में हुई मौत, चालक मौके से फरार
जनपद हाथरस के सादाबाद दाऊजी रोड पर गांव बिधिपुर कोल्ड स्टोरेज के पास अपने खेत पर बाजरा की फसल में पानी लगाने जा रहे बाइक सवार बिसावर निवासी कृष्ण वीर सिंह पुत्र ओमकार को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।