मथुरा: मथुरा में ईद पर झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी दुआ, सड़कों पर नमाज़ न करने का समर्थन
कान्हा की नगरी मथुरा मे ईद-उल-अज़हा का त्योहार शांति, सौहार्द और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच संपन्न हुआ। सुबह से ही शहर की ऐतिहासिक शाही ईदगाह और जामा मस्जिद समेत तमाम इबादतगाहों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी ने एक साथ मिलकर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद थी