डोलरिया: डोलरिया रोड पर तेज रफ्तार सफारी कार अनियंत्रित होकर पलटी, वीडियो वायरल
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो डोलरिया रोड का बताया जा रहा है जहां पर एक तेज रफ्तार कार शीतल ढाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें से दो गंभीर घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।