उचकागांव: उच्चकागांव प्रखंड के दहीभाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
उचकागांव प्रखंड क्षेत्र के दहीभाता में भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर गुरुवार को शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा निकाला। यह तिरंगा यात्रा दहीभाता बाजार होते हुए दहीभाता हाई स्कूल तक गई। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।