उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र में 11 साल पुराने डकैती कांड का वांछित अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार
उचकागांव थाना पुलिस ने 11 वर्ष पुराने डकैती कांड के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय राम उर्फ हरिश्चन्द्र राम (पिता- गौरी शंकर राम) निवासी जगतौली, थाना भोरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 में दर्ज कांड संख्या 195/14 में मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।